April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंटरमीडिएट सत्र 2022-24 में द्वितीय चयन सूची के छात्रों का ऑनलाइन नामांकन दिनांक 07.09.2022 तक होगा

इंटरमीडिएट सत्र 2022-24 में द्वितीय चयन सूची के छात्रों का ऑनलाइन नामांकन दिनांक 07.09.2022 तक होगा

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – आज दिनांक 03.09.2022 को डॉ.लोहिया कर्पूरी विश्वेश्वर दास महाविद्यालय ताजपुर में प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ.विनीता कुमारी द्वारा *इंटरमीडिएट सत्र 2022-24* बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के Ofss से द्वितीय चयन सूची में चयनित छात्रों का नामांकन ऑनलाइन आरंभ किया गया। उन्होंने बताया कि समिति के आदेशानुसार नामांकन दिनांक 07.09.2022 तक महाविद्यालय के वेबसाइट www.drlkvdcollege.ac.in पर लिया जाएगा।छात्र वेबसाइट पर Intermediate Admission 2022-24 के लिंक https://lkvdinter.collegemis.in पर क्लिक करें उसके पश्चात निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं :-
1. Register for Admission पर क्लिक करें
2. अपना कॉमन अप्लीकेशन या इंटीमेशन लेटर का Ref.Number लिखें
3. अपना स्ट्रीम Arts /Science का चयन करें
4. अपना नाम
5. आरक्षण कोटि का चयन करें
6. मोबाइल नम्बर
7.इमेल आइ.डी.
8. अपना पासवर्ड बनाएं और भविष्य के लिए लिख कर सुरक्षित रखें। समय समय पर इसका उपयोग किया जाएगा।
9.भरी गयी जानकारी को Submit करें।
आगे बढें लॉगिन करें और मांगी गई संबंधित जानकारी को भरें।
नामांकन फॉर्म भरने के पश्चात पेमेंट करें और सभी संबंधित कागजात अपने पास सुरक्षित रखें ।महाविद्यालय द्वारा जमा करने की तिथि बाद में प्रसारित की जाएगी जिसमें सभी कागजात जमा करना होगा। मौके पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.