*बिजली विभाग के लापरवाही के कारण जल जीवन पूर्णतः प्रभावित*
*बिजली विभाग के लापरवाही के कारण जल जीवन पूर्णतः प्रभावित*
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर । : – – – जिले के पवार स्टेशन सिरसिया(ताजपुर) स्थित बिजली समस्या चरम सीमा पर। क्षेत्र के लोगों में मचा त्राहिमाम। बिजली न रहने से क्षेत्र के लोग काफी आहत। क्षेत्र के किसान हो या फिर छोटे-बड़े कारोबारी सब का धंधा तो चौपट। उतना हीं नही बिजली समस्या के कारण सरकार द्वारा चलाये जा रहे नल जल योजना भी फेल। अन्य काम को छोड़िए, पीने के पानी तक की संकट। बिजली न रहने के कारण भीषण गर्मी में लोगों का जीना हुआ दुष्वार। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड पंजाब आदि राज्यों से यहां की बिजली महंगी फिर भी कई दिनों तक विजली गुम। कभी-कभी आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग के लापरवाही के कारण जर्जर तार, औभरलोडेड ट्रांसफार्मर, खराब एवी स्वीच, हैंडिल, ट्रांसफार्मर बुश, मिस्त्री की इत्यादि मामला हो रही है। जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोग भुगत रहे है। इस एवज में 04 सितम्बर को कनिये बिजली अभियंता केशव कुमार से वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि पवार स्टेशन का एक मेन ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस कारण बिजली समस्या बनी हुई है। एक ट्रांसफार्मर बची हुई है जिससे चारों ओर बिजली बांट कर दिया जा रहा है। खराब ट्रांसफार्मर को बनने में चार-से पांच दिन तक लगेंगे।
