शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शांति शक्ति सरोवर,भगवानपुर वैशाली में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ।
भगवानपुर वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शांति शक्ति सरोवर,भगवानपुर वैशाली में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह ।
भगवानपुर,वैशाली, वारिसपुर, स्थित ब्रह्माकुमारीज शांति शक्ति सरोवर में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे,श्रीमती रंजना पूर्वे,राजयोगिनी बीके रानी दीदी, वैशाली अभियंत्रण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनंत कुमार,एल एस कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ ओपी राय, राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, हरिवंश पासवान, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार एवं डॉ रेणु चटर्जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उदधाटन किया।
पूर्व प्राचार्य श्रीमती रंजना पूर्वे ने कहा श्रेष्ठ समाज के निर्माण में शिक्षकों की बहुत बड़ी भूमिका है।
आज के बच्चे भविष्य के समाज का निर्माण करते हैं। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की बहनें एवं भाई स्वयं के लिए नहीं दूसरों के लिए जीते हैं।इस रास्ते पर सभी चलें तो आज के समाज की हिंसात्मक प्रवृत्ति एवं सभी समस्याएं दूर हो जायेगी।
बिहार विधान परिषद के उपसभापति डॉ रामचंद्र पूर्वे ने कहा गांव का विद्यालय मूल्य निष्ठ समाज निर्माण की प्रयोगशाला है। शिक्षक शोधार्थी हैं,साथ-साथ समाज सुधारक हैं,वैज्ञानिक हैं।विद्यालय में मूल्य निष्ठ समाज के निर्माण का बीजारोपण होता है।जहां ऊंच-नीच का,जातिप्रथा का भाव नहीं होता है। सभी साथ मिलकर अध्ययन करते हैं। शिक्षक अगर पढ़ाते हैं तो पहले वे स्वयं के ऊपर कृपा करते हैं फिर परिवार के ऊपर उनका वाइब्रेशन जाता है उनका भला होता है।फिर वह छात्रों का भला करते हैं और फिर समाज की भलाई करते हैं।शिक्षा ही मनुष्य को सभ्य जीवन प्रदान करता है। ज्ञान प्रकाश है,ज्ञान शक्ति हैऔर ज्ञान सद्गुण है।शांति शक्ति सरोवर में आने से आपके मन में यह भाव आएगा स्वयं को शक्ति सम्पन्न करके समाज को जागृत करने की चेतना आयेगी।आत्मा के सातों गुणों का प्रकटीकरण कर समाज सेवा कीजिये।इससे परमात्मा का आशीर्वाद और समाज का आशीर्वाद मिलेगा। बिहार-झारखंड सेवा केंद्रों की जोनल इंचार्ज एवं शांति शक्ति सरोवर की निदेशिका राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने कहा जन्म से लेकर शिक्षा की आवश्यकता है।शिक्षा से चरित्रनिर्माण होता है,जीवन जीने की कला आत।वैशाली अभियंत्रण कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनन्त कुमार,एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ ओपी राय, डॉ रेणु चटर्जी,बीके संजय एवं बीके प्रफुल्ल ने विचार व्यक्त किये।
.गीत पर कुमारियों ने भाव नृत्य कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।संचालन बीके मुकुटमणि बहन ने एवं बीके शिवप्रसाद भाई ने धन्यवाद ज्ञापन किया।सभी शिक्षकों का सम्मान पट्टा, तिलक एवं पुष्प माला से ब्रह्माकुमार भाई एवं ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किया गया।मुख्य रूप से आलोक रंजन,,बीके प्रफुल्ल, बीके शिवप्रसाद,बीके लक्ष्मी,बीके सावित्री,बीके बृजराज सहित सैकड़ों शिक्षक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
