*जितेन्द्र को मिला CMC अतिथि सम्मान*
*जितेन्द्र को मिला CMC अतिथि सम्मान*
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – – ताजपुर का गौरवशाली स्वपोषित स्वयंसेवी संस्था द एलीट सोसाइटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार के पर्यावरण, रक्तदान एवं शिक्षा के क्षेत्र सहित निःस्वार्थ भाव से विभिन्न प्रकार के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय समाज सेवा के लिए मिशन सक्सेस क्लब, समस्तीपुर के द्वारा अपने प्रथम वर्षगांँठ उत्सव पर आयोजित भव्य कार्यक्रम मे किया गया. इसी मंच से जिला शिक्षा अधीक्षक मदन राय, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) पाण्डेय जी, आईरन लेडी के नाम से मशहूर पटना विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ सुहेली मेहता, अंतर्राष्ट्रीय युथ मोटिवेशनल स्पीकर और ख्वाब फाउंडेशन के अध्यक्ष मुन्ना कुमार, अंग्रेजी के सुविख्यात शिक्षक डॉ ए कुमार, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ विनय कुमार को भी सम्मानित किया गया. सभी अतिथियों ने मिशन सक्सेस क्लब के निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने, सुव्यवस्थित और अत्याधुनिक लाइब्रेरी की व्यवस्था जिला के छात्रों के प्रदान करने के लिए साधुवाद दिया और मात्र एक वर्ष में इस संस्थान के 82 बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में सफल होकर नौकरी प्राप्त की, इस हेतु सबों ने जमकर तारीफ किया. सफल बच्चे भी सम्मानीत हुए ।
