पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की तीसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई
पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की तीसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार। महुआ (वैशाली) प्रख्यात समाजवादी कर्पूरी, लोहिया के सहयोगी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महुआ मिर्जानगर निवासी तुलसीदास मेहता की तीसरी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई ।समारोह की अध्यक्षता विनोद मेहता एवं संचालन राजीव नयन ने की। समारोह में बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री आलोक मेहता, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ,राजद नेता अरविंद साहनी ,संजय पटेल, रामप्रवेश राय ,रंजीत कुमार, संत शरण ,जितेंद्र सिंह ,वीरेंद्र राय, रामनाथ राय ,संजीव कुमार, डॉक्टर सोहेली मेहता ,नागेंद्र सिंह, प्रो रामनाथ सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। श्रद्धांजलि देते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि राजनीतिक में बहुत सारे लोग को डगमगाते देखा, लेकिन अपने पक्का इरादा और वसूल के साथ स्वर्गीय मेहता जी ने राजनीति की मिसाल पेश की ,जो आज दुनिया में देखने को नहीं मिलती। परिश्रम की बात करते हैं तो कहा जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल शास्त्री ,गंगा पार करके पढ़ने के लिए जाया करते थे ,उससे कहीं कम स्वर्गीय मेहता जी नहीं थे जो 50 -50 किलोमीटर की दूरी साइकिल से जाकर अपना शिक्षा अध्ययन किया था ।ऐसे महामानव की जीवनी हमें जीवन में उतारने की आवश्यकता है ।उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भूमि राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि हमारे स्वर्गीय पिता तुलसीदास मेहता जी के बारे में इतना कुछ कहा गया कि हमारे लिए गर्व की विषय है ।आज हम लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है ।समारोह में राजद प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद नसीम रब्बानी, अमरजीत जयसवाल , रणविजय यादव ,बड़े लाल यादव, मनोहर कुमार, मो सदरे आलम , प्रखंड वार्ड संघ अध्यक्ष मुकेश यादव ,मो. अकबर , रणधीर राय, गया प्रसाद यादव, मो.सरफराज एजाज ,सुबोध राय, मो. शमीम रब्बानी, मो. फिरोज, उमाशंकर निराला, बृजेश पटेल, अशोक पटेल ,सुरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस मौके पर भजन गायक लाला प्रसाद के निर्गुण से लोगों को मंत्रमुग्ध किया ।समारोह में निर्धनों के बीच में वस्त्र वितरण भी किया गया ।
