*जदयू कि कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक*
*जदयू कि कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक*
समस्तीपुर (जकी अहमद)
जिला जनता दल यूनाइटेड की कार्यकारिणी और प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक सदस्यता अभियान के शुभारम्भ को लेकर स्थानीय यू एन पैलेस में जिला अध्यक्ष सह पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला प्रधान महासचिव प्रोo तकी अख्तर ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए नवमनोनित जिला संगठन प्रभारी अरुण कुमार कुशवाहा एवं जागेश्वर राय ने कहा कि इस जिले मे 60 हजार से अधिक क्रियाशील सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है जिसे निर्धारित तिथि 15 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव मे जिले के दोनों सीटों पर जदयू का कब्जा होगा और प्रदेश की 40 सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। मंहगाई चरम पर हैं देश की जनता बेहाल है। देश की निगाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हुई है। मौके पर किसान और सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक रामबालक सिंह, पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद, मुख्य प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजकुमार राय, रामचंद्र सिंह कुशवाहा, पवन यादव, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल राम, बिरिया देवी, अनंत कुशवाहा, विनोद चौधरी, रामचंद्र राय फ़ौजी, मुनेश्वर साह, नीरज कुमार, मनीष कुमार प्रकाश कुमार सिंह प्रो ज्योति निर्मला अंजनी कुशवाहा सुबोध कुमार सिंह अनस रिजवान कौशल सिंह कुशवाहा विजय यादव लालबाबू महतो, जिला कार्यकारिणी सभी सदस्य और प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।
