अज्ञात चोरों के द्वारा चार दुकानों में की गई चोरी, लाखों रुपये का सामान लेकर हुआ चंपत
अज्ञात चोरों के द्वारा चार दुकानों में की गई चोरी, लाखों रुपये का सामान लेकर हुआ चंपत
समस्तीपुर (जकी अहमद)
वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर चौक पर रात्रि के करीब एक बजे अज्ञात चोरों ने चार दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली है। घटना की जानकारी तो लोगों को तब हुई जब दुकानदार सुबह अपने दुकान को खोलने पहुंचे। दुकान का तला टूटा हुआ देखकर सभी के होश उड़ गये। दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। वहीं सोने व चांदी के सारे जेवरात कि चोरी कर ली गई है। बताते चलें कि चार दुकानों में तीन दुकान ज्वेलर्स व एक दुकान किराने की है जहां संतोष ज्वेलर्स की मालकिन ने बताई कि मेरे दुकान में कुछ ग्राहक के पुराने जेवरात व कुछ सोना चांदी के नये जेवरात था जिसकी मूल्य करीब सात लाख के करीब है अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। वहीं मुन्ना ज्वेलर्स के दुकान से चोरों को कुछ नसीब नहीं हुआ। तीसरी दुकान ॐ ज्वेलर्स के दुकान से भी डेढ़ लाख के जेवरात की चोरी की बाते सामने आ रही है। सतमलपुर चौक स्थित साथी किराना स्टोर के गेट की तीन ताला तोड़कर चार से पांच हजार रूपये के समान की चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना मिलते हैं वारिसनगर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार अपने अन्य पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिली थी जिसके एवज में घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु से जांच की जा रही है हालांकि संदेहास्पद स्थिति में घटना को अंजाम दिया गया है। जांच के बाद ही पूरे मामले की खुलासा हो पाएगी। फिलहाल दुकानदारों की ओर से किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिया गया है।
