April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हजारों लोगों ने लिए कोविड रक्षक टीके/रिपोर्ट नवनीत कुमार

हजारों लोगों ने लिए कोविड रक्षक टीके
महुआ, नवनीत कुमार
महा अभियान के तहत महुआ में सैकड़ों लोगों को कोविड-19 से बचाव को लेकर टीके दिए गए। यहां टीकाकरण अभियान को लेकर ढाई दर्जन से भी अधिक केंद्र बनाए गए थे। जहां पर टीकाकर्मियों ने पहुंचकर लोगों को महा संक्रमण से बचाव को लेकर प्रथम, द्वितीय और बूस्टर डोज दिए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीकाकरण अभियान यहां जोर-जोर से चलाया गया। इसमें काफी लोग लाभान्वित हुए। प्रथम, द्वितीय के साथ बूस्टर डोज भी दिए गए। बताया गया कि बूस्टर डोज लेने के लिए सबसे अधिक भीड़ रही। स्वास्थ प्रबंधक प्रकाश कुमार, बीसीएम आफताब आलम, श्याम कुमार आदि ने अभियान की सफलता को लेकर विभिन्न केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। बताया गया कि किशोर किशोरियों, छात्र-छात्राओं को भी टीकाकरण किया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं को टीका लेने के लिए अधिक उत्साह देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.