एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को ठोकर से एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई
पातेपुर के बलीगांव थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित हसन सराय मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन को ठोकर से एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जूटे लोगो ने गंभीर रूप से घायल युवक को समस्तीपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका ईलाज चल रहा है। वही मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कमतौल गांव निवासी राजेन्द्र राय के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार के रूप में किया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची बलीगांव पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के कमतौल गांव निवासी राजेन्द्र राय के 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार अपने एक साथी के साथ भरथीपुर की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही एनएच 28 स्थित हसन सराय चौक के पास मुख्य मार्ग के पास पहुंचा ही था कि मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया जिससे मनीष कुमार की मौत मौके पर ही हो गई। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगो ने घायल की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को देते हुए इसकी सूचना बलीगांव थाने की पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच कर घायल को लेकर समस्तीपुर के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया ।वही दूसरी ओर मौके पर पहुंची बलीगांव पुलिस घटना स्थल से मृतक मनीष कुमार का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। जहां से पोस्मार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों को सौप दिया गया।
