राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिजनों से मिल सांत्वना दी
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जिला प्रतिनिधि मंडल मृतकों के परिजनों से मिल सांत्वना दी ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकर । महुआ ( वैशाली) जिले के महुआ पंचमुखी चौक निवासी राजकुमार पासवान के बीते दिनों मूर्ति विसर्जन के दौरान वाया नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गई थी। रालोसपा के कद्दावर नेता हाजीपुर निवासी सद्दू भगत की असमय निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रतिनिधिमंडल शोक संतप्त परिजनों से मिल सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश संगठन सचिव सह प्रभारी मधुबनी शिवनाथ पासवान, राष्ट्रीय सचिव ब्रह्मदेव राय, छात्र जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन, महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे ।बताते चलें कि केंद्रीय मंत्री सह हाजीपुर सांसद पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर वैशाली जिला रालोजपा प्रतिनिधि मंडल पिछले दिनों बयां नदी में मृत राजकुमार पासवान के पंचमुखी चौक निवास स्थान पर मिलकर सांत्वना व ढाढस बंधाया ।मौके पर केंद्रीय मंत्री से दूरभाष पर बात कराते हुए हर संभव सहायता की आश्वासन भी दी । दूसरी तरफ हाजीपुर निवासी पार्टी के कद्दावर नेता सद्दू भगत की हृदय गति रुकने से असमय निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की घड़ी में परिजनों को हिम्मत बंधाया।
