नगर निकाय की आरक्षित सीटों पर चुनाव पर रोक दुर्भाग्यपूर्ण: माले
नगर निकाय की आरक्षित सीटों पर चुनाव पर रोक दुर्भाग्यपूर्ण: माले
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर /समस्तीपुर : – – – 04 अक्टूबर 2022
भाकपा-माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने नगर निकाय के चुनावों में मंगलवार को पटना उच्च न्यायालय द्वारा पिछड़ी व अतिपिछड़ी जातियों के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव कराने से फिलहाल रोक लगाने के आदेश पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए इसे दुर्भाग्यूपर्ण बताया है.
उन्होंने कहा कि तर्क दिया जा रहा है कि नगर निकाय चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2010 में तय मानकों का उल्लंघन करते हुए पिछड़ी व अतिपिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की अनुमति दी थी. यह कुछ और नहीं बल्कि कोई न कोई बहाना बनाकर आरक्षण पर लगातार अड़ंगेबाजी चल रही है जो कहीं से भी जायज नहीं है.
