April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कई दर्जन सम्मानित

भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कई दर्जन सम्मानित
पटना।
स्थानीय पूर्वी गांधी मैदान स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल मे जनकल्याण हुमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन की ओर से भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री 2022 जयंती के अवसर पर सौ से अधिक लोगों को जो भारत के कोने-कोने से आए हुए थे प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने किया। साथ ही मुख्य अतिथि जoदo यू के वरिष्ठ नेता व पूर्व महामंत्री, बिहार राज्य नागरिक परिषद के अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह मंच पर विराजमान थे।
भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर ए टी एच न्यूज़ स्पॉन्सर साथ ही संस्थापक एवं चीफ एडिटर डॉक्टर अमित कुमार श्रीवास्तव के साथ साथ नेशनल सेक्रेट्री डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा जी, वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत, इवेंट मैनेजमेंट के प्रख्यात नीरज सिन्हा, मजदूर नेता राम आशीष ठाकुर, ए टी एच न्यूज़ के रंजीत कुमार,प्रशांत कुमार समाचार प्रबंधक,और कई वक्ताओं ने अपने उद् गार से लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सभी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करने वालों में राजधानी पटना के गणमान्य अतिथियों ने अर्पित किया।साथी भारत के कोने-कोने से आए विभिन्न क्षेत्रों के उदय मान ऊर्जावान महान मानवों को भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से भी नवाजा गया जिन्हें प्रतीक चिन्ह के अलावा अंगवस्त्रम और सम्मान पत्र देकर के अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया।
भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री सम्मान पाने वाले प्रमुख व्यक्तियों में अनुष्का जयसवाल,जयंती सिन्हा, पत्रकार आकाश कुमार, प्रबंधन संकाय में नयन रंजन सिंहा,डॉ अरविंद कुमार, मनोचिकित्सक, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनीता कुमारी, प्रसिद्ध लोक गायिका रौशन कुमारी, आशिका कुमारी औरंगाबाद,कथक नृत्य नीलम अंजली, मगही कवि पृथ्वीराज पासवान, डॉ राजेश कुमार शिक्षा विधा में, गोपाल कुशवाहा खानपान विधा में आदि सम्मानित किया गया। पूरे भारत से आए हुए प्रतिनिधियों का पत्रकारों का एवं सम्मानित व्यक्तियों का स्वागत भाषण ए टी एच के बिहार ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत ने किया एवं संपूर्ण उद्घोषणा जनकल्याण और क्राइम कंट्रोल फाउंडेशन के सीएमडी डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ने बखूबी संपूर्ण मंच संचालन कर अपने उद्घोषणा का चार चांद लगा दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षाविद नयन रंजन सिन्हा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.