April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ताजपुर में विधुत संकट के खिलाफ बुधवार को विधुत अधिकारियों का पूतला दहन आंदोलन- आसिफ होदा

ताजपुर में विधुत संकट के खिलाफ बुधवार को विधुत अधिकारियों का पूतला दहन आंदोलन- आसिफ होदा

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – 11 अक्टूबर 2022
बाजार क्षेत्र के कर्बला पोखर स्थित ट्रांसफार्मर एवं केबुल में खराबी के कारण 5 दिनों से ताजपुर बाजार क्षेत्र का बिजली बाधित है. जलापूर्ति बाधित है. गर्मी से रात्रि में लोग ठीक से सो नहीं पाते हैं. दुकानदार से लेकर व्यवसायी तक परेशान है. जेई, मिस्त्री से पूछने पर आज कल किया जा रहा है.
उक्त आशय की जानकारी इनौस जिला सचिव आसिफ होदा एवं प्रखण्ड उपाध्यक्ष मो० एजाज ने दी. नेताद्वय ने कहा कि अगर तत्काल ट्रांसफार्मर, केबुल तार, पोल को ठीक कर बिजली चालू नहीं किया गया तो 12 अक्टूबर को 11 बजे से होस्पीटल चौक पर जुलूस निकालकर बिजली विभाग के अधिकारियों का पूतला दहन किया जाएगा.
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ताजपुर में बिजली की स्थिति दयनीय है. लगातार सुधार करने की मांग को अनसुना किया जा रहा है. उन्होंने ताजपुर वासियों से उक्त आंदोलन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.