April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

विशैले सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर फतह पंचायत के नौवाचक गांव के वार्ड संख्या 9 में विशैले सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई । घटित घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। घटित घटना से स्वजनों का रो रोकर बुड़ा हाल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौवाचक गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी राजु पासवान की 52 वर्षीय पत्नी रीता देवी मंगलवार की रात 8 बजे के करीब सौच के लिए अपने घर से पुरब चवंंर में गई थी इसी क्रम में विशैले सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसने की सुचना घर लौट कर महिला ने अपने स्वजनों को दी सूचना मिलते ही स्वजन उसे झार फुंक के लिए ले गए परंतु झार फुंक से लाभ न होता देख स्वजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर प्रभात तारा हॉस्पिटल ले जा रहे थे इसी क्रम में रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। स्वजन रास्ते से ही महिला के शव को अपने घर लेकर पहुंचे। महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया रामप्रवेश राय मृतका के घर पहुंचे एवं स्वजनों को ढांढस बंधाया एवं सवजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 3 हजार रुपए दिए एवं घटित घटना की सूचना पुलिस एवं सीओ को दी सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। घटित घटना से स्वजनों का रो रोकर बुड़ा हाल बना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.