हाजीपुर बछवारा एनएच-122बी के चौड़ीकरण कार्य कराने को लेकर जिलाधिकारी को दिया पत्र, ठोस कदम नही उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी।
वैशाली, देसरी
हाजीपुर बछवारा एनएच-122बी के चौड़ीकरण कार्य कराने को लेकर जिलाधिकारी को दिया पत्र, ठोस कदम नही उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी।
हाजीपुर, 17 अक्टूबर, 2022:-
हाजीपुर बछवारा एनएच 122बी के चौड़ीकरण कार्य कराने के सवाल को लेकर कॉंग्रेस नेता व ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व राज्य अध्यक्ष रंजीत पंडित एवं राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनीष पासवान ने जिलाधिकारी को पत्र देकर आवश्यक कार्यवाई करने का आग्रह किया है।
जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि हाजीपुर जदुआ से महनार, मोहद्दीनगर होते हुए बछवारा जाने वाले एनएच 122बी महनार से बछवारा तक काफी जर्जर एवं संकीर्ण है। इस मार्ग के चौड़ीकरण नहीं होने के कारण प्रतिदिन दुर्घटना होते रहता है, इस मार्ग के जर्जर एवं संकीर्ण होने के कारण यात्रियों को दूसरे मार्ग से काफी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक जाना-आना पड़ता है।
महनार बाजार सहित अन्य बड़े बाजारों के घनी आबादी को देखते हुए बाजार में ऊपरी पुल निर्माण कर या बाजार के बाहरी हिस्सों से बाईपास निर्माण कर बाजार की सुंदरता एवं अपना आजीविका चलाने वालों को भी बचाए जाने की बातें पत्र में कहा गया है।
पूर्व छात्र नेता रंजीत पंडित एवं मनीष पासवान ने कहा है कि बिहार के सभी राष्ट्रीय राजमार्ग चमचमाती नजर आती है लेकिन वैशाली समस्तीपुर एवं बेगूसराय को जोड़ने वाली एनएच 122बी आज भी संकीर्ण एवं जर्जर बनी हुई है। इन तीनों जिलों को जोड़ने वाले क्षेत्रों के सांसद वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं। इसके बावजूद भी इन पथों का संकीर्ण एवं जर्जर होना इनकी विफलता को दर्शाता है। इन पथों का चौड़ीकरण निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दिया गया है।
संवाददाता अभिजीत कुमार देसरी प्रखंड
