April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतों से विजय होने पर मलिकार्जुन खडगे को हार्दिक बधाई

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतों से विजय होने पर मलिकार्जुन खडगे को हार्दिक बधाई
ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुजफ्फरपुर बिहार

अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं सकरा (सु०) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी उमेश कुमार राम ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के भारी मतों से शानदार जीत होने पर हार्दिक बधाई व ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की राजनीतिक जीवन की शुरुआत विधायक से हुई है वे 9 बार , 2 बार सांसद ( लोकसभा) भारत सरकार के मंत्री रहे हैं व राज्य सभा सांसद हैं और संगठन के अनुभवी स्वच्छ छवि के अनुभवी नेता हैं। दलित वर्ग से आने वाले श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से सम्पूर्ण देश के लोगों में विशेषकर दलितों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर हार्दिक बधाई देने वालों में :- बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष उमेश कुमार राम, रामसागर प्रसाद, अनिता देवी, शिवम कुमार, रामनवमी प्र० ठाकुर, मनोज कु० सिंह, संजय दास, रामनरेश राय, मो० जियाउद्दीन अहमद, मो० फिरोज, राजेश कुमार शुक्ला, राजेन्द्र राम, नवीन कु० झा, अलखनिरंजन शर्मा, प्रेम कु० मिश्रा, शिवजी राय, विजय कु० पाण्डेय, सिद्धार्थ कुमार, अमित कुमार चौधरी, राकेश कु० राय आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.