April 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्री राम जन्मोत्सव समिति की समीक्षा बैठक

श्री राम जन्मोत्सव समिति की समीक्षा बैठक

रेपोर्ट:नसीम रब्बानी, बिहार

 

मुजफ्फरपुर, 3 अप्रैल 2026: श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित 48वें भव्य राम नवमी शोभायात्रा की सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक स्थानीय मच्छरहट्टा स्थित कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामचन्द्र चन्द्रबंशी जी के आवास पर श्री राजेश कुमार चन्द्रबंशी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सबसे पहले प्रभु श्री राम जी का पूजा अर्चना किया गया। इसके बाद अध्यक्ष श्री राजेश चंद्रवंशी जी ने अपने सम्बोधन में इस शोभायात्रा की शान्ति पूर्वक सफल आयोजन हेतु समिति से जुड़े हुए सभी सम्मानित पदाधिकारियों, समिति की गण मान्य संरक्षक, समर्पित कार्यकारी सदस्यों एवं सभी राम भक्तों की हार्दिक आभार प्रकट किया।

बैठक में प्रमुख प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया की भी आभार व्यक्त किया गया। शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न समितियों द्वारा आयोजित शोभायात्रा की स्वागत, अभिनंदन की भी भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

समिति की पदाधिकारियों द्वारा संक्षिप्त में आने वाले 50वें शोभायात्रा की तैयारी हेतु विचार विमर्श एवं मंथन किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, फोटोग्राफर, कार्यालय मंत्री एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में सभी राम भक्तों ने अपना अपना विचार व्यक्त किए एवं सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.