April 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुजफ्फरपुर में रेस्टोरेंट संचालक पर पत्नी के जानलेवा हमले का आरोप, FIR दर्ज नहीं

मुजफ्फरपुर में रेस्टोरेंट संचालक पर पत्नी के जानलेवा हमले का आरोप, FIR दर्ज नहीं

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा चौक और मारीपुर चौक पर संचालित ‘Taste Of Kolkata’ रेस्टोरेंट के संचालक मोहम्मद कफील अहमद पर उनकी पत्नी नुजहत प्रवीण ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि 06 मार्च 2026 को कफील अहमद ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कफील अहमद और उसके परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर बेल्ट और गैस सिलेंडर के पाइप से बेरहमी से पीटा। जब स्थिति बेहद गंभीर हो गई तो अपनी जान बचाने के लिए उसे बालकनी से भागना पड़ा।

पीड़िता ने 08 मार्च 2026 को मिठनपुरा थाना के थानेदार को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन आज तक FIR दर्ज नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के साथ थानेदार के अपनापन निभाने की वजह से कार्रवाई में देरी हो रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्या आपको लगता है कि पुलिस को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए? क्या आप पीड़िता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.