पुर्व मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा बैंक से 24 लाख निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के चकजादो पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन की लगभग 24 लाख रुपए की राशि नाजायज तरीके से पुर्व मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा बैंक से निकासी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया शिवकुमारी देवी के द्वारा पंचायती राज मंत्री, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डीएम, एवं बीडीओ को आवेदन के माध्यम से त्राहिमाम संदेश देकर मामले की जांच कर दोसीयों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
चकजादो पंचायत की मुखिया शिवकुमारी देवी ने उपरोक्त मंत्री एवं पदाधिकारियों को दिए गए आवेदन में बताया है कि चकजादो पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य चल रहा था जिसके लिए गत 18 दिसम्बर 2021 को पंचायत के खाते में 23 लाख 94 हजार रुपए आवंटित किए गए। जिसे चुनाव परिणाम में प्राजित होने के 19 दिन बाद पुर्व मुखिया सादकीन फातमा एवं पंचायत सचिव अरुण कुमार के द्वारा बिना विभागीय आदेश के पंचायत के खाते से 23 लाख 96 हजार रुपए की निकासी कर मुखिया एवं पंचायत सचिव के द्वारा आपस में बंदरबांट कर ली गई है। वर्तमान मुखिया शिवकुमारी देवी ने पंचायत सरकार भवन में पुर्व में कराए गए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी कराकर दोषीयों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
