नयागांव के विद्यालयों में हुआ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी
नयागांव के विद्यालयों में हुआ शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी- संसू नयागांव(सारण)बिहार सरकार एवं शिक्षा विभाग के आदेशानुसार सोनपुर प्रखंड के सभी विद्यालयो मे गुरुवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्टी आयोजित की गई।
शिक्षा विभाग द्वारा पुर्व से निर्धारित कार्यक्रम विद्यालय में पीटीएम शिक्षक अभिभावक संगोष्टी गुरुवार को सोनपुर के हर विद्यालय में आयोजित की गई जिसमे निपुन भारत एफएलएन के अंतर्गत चल रहे चहक गतिविधि के बारे में चर्चा की और साथ ही साथ बैठक में कुछ गतिविधि का प्रदर्शन किया गया।मध्य विधालय महदली चक में आये कई अभिभावको ने अपनी बातो को रखा एव सुझाव दिए। हासिलपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय लहलाद चक में चहक के लिए आए विभिन्न सामग्रीयों प्रदर्शित किया गया एवं शिक्षको के बनाए गए टीएलएम का भी अभिभावको को दिखाया गया साथ हि विद्यालय के एक कमरा को चहक स्मार्ट क्लास के रुप मे तैयार कर प्रभारी प्रधानाध्यापक रविरंजन ने सबको दिखाया, बैठक चहक गतिविधि, अनाज दलहन तेलहन की पहचान। रेल चली भाई रेल चली।राजू की सफाई। अवाज की पहचान।और भाग चूहा बिल्ली आई, कराई गई। नयागाँव हासिलपुर सहित सभी विद्यालयो मे इसी तरह का आयोजन किया गया बैठक को सफल बनाने में मुख्यरुप से सुप्रिम कश्यप लहलाद चक, उमाशंकर गिरी, मृदुल चन्द्र महदली चक, नवल किशोर ठाकुर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
