April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में हुआ रंगोली प्रतियोगिता- गोगल सिंह की पौत्री ने की मैट्रिक व इंटर में विद्यालय के टॉपर को सम्मानित-

गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय में हुआ रंगोली प्रतियोगिता-
गोगल सिंह की पौत्री ने की मैट्रिक व इंटर में विद्यालय के टॉपर को सम्मानित-
नयागांव(सारण)सोनपुर प्रखंड अंतर्गत गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय नयागांव में ललित कला के शिक्षक मनीष कुमार के द्वारा विद्यालय स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के वर्ग नवम एवं दशम के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।इस रंगोली प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।वहीं संस्कार इंग्लिश मीडियम स्कूल नयागांव में भी रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसके पूर्व गोगल सिंह इंटर स्तरीय विद्यालय नयागांव के संस्थापक स्व0 सत्यनारायण सिंह एवं स्व0 कुसुम देवी स्मृति मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा 2022 में गोगल सिंह विद्यालय में अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के टॉपर सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय संस्थापक सत्यनारायण सिंह की पुत्री श्रीमती चंद्रावती सिंह व विद्यालय परिवार की ओर से शील्ड,मैडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया जिसमें सुहानी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में गोगल सिंह विद्यालय में पहला स्थान हासिल की है वहीं दूसरा स्थान प्रीति कुमारी तथा तीसरा स्थान अंकित कुमार ने हासिल किया है।वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2022के साइंस में प्रथम स्थान नेहा कुमारी तथा आर्ट्स में अंशु कुमारी ने गोगल सिंह विद्यालय में पहला स्थान तथा दूसरे स्थान निशा कुमारी एवं तीसरा स्थान तनु कुमारी प्राप्त की है जिसको लेकर गोगल सिंह विद्यालय परिवार की ओर से गोगल सिंह की पौत्री चंद्रावती सिंह, प्रधानाचार्य अरुण तिवारी,सोनपुर विधायक डॉ रामानुज प्रसाद एवं राजद नेता सुरेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय के वरीय शिक्षक देवानन्द ठाकुर,राजीव रंजन,जागेश प्रसाद सिंह,मनीष कुमार, परवेज अनवर,राजकिशोर कुमार,सुबोध कुमार सिंह, सुधांशु रजक,राजीवरंजन प्रसाद,रमेश कुमार तिवारी, राहुल कुमार,शिवशंकर, रविशंकर, संजय कुमार,उमेश कुमार, रेणु कुमारी, शोभा कुमारी, कुमारी बंदना, श्वेता मेहता,बंदना शर्मा,सीमा कुमारी, श्वेता वर्मा,पूनम कुमारी,निहारिका,मोहन साह, पप्पू कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.