छठ व्रतियों के बीच विधायक ने किया साड़ी का वितरण।
छठ व्रतियों के बीच विधायक ने किया साड़ी का वितरण।
ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – – मोरवा विधायक रणविजय साहू ने ताजपुर प्रखंड के सिरसिया,माधोपुर दिघरूआ,रामापुर महेशपुर,फतेहपुरवाला,मुरादपुर बंगरा,रजवा आदि पंचायतों में छठव्रती महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया।इसकी शुरुआत सिरसिया पंचायत स्थित अपने आवास से सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच साड़ी बांटकर किया।विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों में अपने निजी कोष से चिन्हित वैसे छठ वर्ती जो असहाय,निशक्त है उनके बीच साड़ी का वितरण किया जाना है।छठ सामाजिक समानता का संदेश देने वाला पर्व है।हिंदी भाषी क्षेत्र का यह महापर्व बिहार में विशेष महत्व रखता है। उन्होने उपस्थित छठ व्रतीयों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं भी दी।मौके पर जिला महासचिव तबरेज आलम, नगर अध्यक्ष नवीन कुमार,प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम,अजहर मिकरानी,राहुल राय,अजहर मिकरानी,आलोक राज,मोहम्मद छोटे आदि मौजूद थे।
