April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

श्रद्धांजलि सभा में याद किये गए केशव सिंह दांगी-

श्रद्धांजलि सभा में याद किये गए केशव सिंह दांगी-
नयागांव(सारण)नयागाँव थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी समाजवादी किसान नेता वर्तमान सारण जिला अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के कार्यकारी महासचिव रहे केशव सिंह दांगी का श्रद्धाजंली सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किया गया है।
इस सभा मे प्रदेश सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रो के समाजसेवी पधारकर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर केशव सिंह दांगी के जीवन और उनके द्वारा किए गए कार्य पर प्रकाश डाला। इस श्रद्धाजंली सभा मे प्रदेश से चलकर आए दांगी संघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीर बिरेन्द्र दांगी,राज्य महामंत्री अरुण दांगी,जयप्रकाश दांगी, राज्य मीडिया प्रभारी अभय दांगी,सोनपुर विधायक प्रो डॉ रामानुज प्रसाद,संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पुनित सिंह दांगी,वैशाली के विराट विक्की दांगी,राजमणि रंजन दांगी, कल्याण सिंह दांगी, राज्य चुनाव प्रभारी शशि निरंजन दांगी,शिव कुमार दांगी,अशोक कुशवाहा,सुदिष्ट नारायण सिंह, सुदर्शन सिंह, मनिष सिंह, भिष्म,जयमंगल, मनोज, ऋषि दांगी, राकेश सिंह दांगी,श्याम नारायण सिंह समेत स्व0 केशव सिंह की पत्नी गिरीजा देवी पुत्र रविन्द्र कुमार मौजूद थे।
सोनपुर विधायक ने अपने संबोधन मे विचार व्यक्त करते हुए कहा की केशव बाबु हमेशा गरीबो की लड़ाई लरते रहे वह हमारे संघर्ष के दिनो मे हमेशा हमारे साथ रहे है आज उनके जाने से एक समाजिक राजनीतिक साथी की कमी महसुस हो रही है उनकी कमी हमेशा खलेगी और उनका योगदान हम भुल नही सकते।
मंच संचालन राकेश दांगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.