April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गाड़ी लगाने के विवाद में मारपीट कर किया घायल-

गाड़ी लगाने के विवाद में मारपीट कर किया घायल- नयागांव(सारण)नयागांव थाना क्षेत्र के हसनपुर में दरवाजे पर गाड़ी लगाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमे एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष को बेरहमी से पिटाई की है। जिसको लेकर दूसरे पक्ष के हसनपुर गांव निवासी भुनेश्वर राम के पुत्र मनोज राम ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।इस मामले में पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है जिसमे छठु राय पिता स्व0 दुर्गा राय,सूर्य राय पिता शत्रुघ्न राय,आकाश राय पिता छठु राय,नीरज राय व पंकज राय दोनों पिता शत्रुघन राय सभी साकिन हसनपुर थाना नयागांव जिला सारण शामिल है।सूचक ने पुलिस को बताया कि मेरे दरवाजे पर जगह कम है वहीं पर हम बांस का सूप ढाका बनाकर बेचते है और परिवार चलाते हैं।आरोपी हमेशा अपना पिकअप वैन वहीं पर लगा देते हैं।रात में तो कोई परेशानी नहीं होती किंतु सुबह आने जाने तथा काम करने में काफी कठिनाई होती है इसी को लेकर जब गाड़ी हटाने की बात छठु राय से कही गई तब आरोपियों ने मेरे साथ लाठी डंडे से मार पीट करने लगा मुझे बचाने मेरी 19 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी आई तो सूर्य राय ने मेरी पुत्री काजल कुमारी को पकड़ कर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया और उसके पेट में और अंदरूनी भागो में मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई आनन फानन में परिजनों ने घायल अवस्था मे काजल को इलाज के लिये आरोग्या हॉस्पिटल हाजीपुर में भर्ती कराया है जहां वह अभी भी कोमा में है।
नयागांव पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.