जयंती पखवारा पर धनवंतरी महाराज को पुष्पांजलि ।
जयंती पखवारा पर धनवंतरी महाराज को पुष्पांजलि ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) आरोग्य भारती संस्थान वैशाली के तत्वधान में आदि वैद्य धन्वंतरि जयंती पखवाड़ा परसौनिया कल्याणेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जिला उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार के अध्यक्षता में आयोजन किया गया।जयंती समारोह के संचालन करते हुए डॉ अजय ने अपने आहार विहार को संतुलित रखकर स्वस्थ रहने के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम, योग,ध्यान तथा आसन करके स्वयं को बीमार होने से बचाया जा सकता है।फास्ट फूड की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए सतुआ और भूँजा सबसे अच्छा है ,जिसे हमलोग दिखाबा के लिए भूलते जा रहे हैं।कार्यक्रम में आगन्तुक गणमान्य लोगों ने अदिवैद्य धन्वंतरि देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।आरोग्य भारती के सचिव अभय जी ने स्वस्थ शरीर के बिना किसी भी तरह के कार्यो को हमलोग नही कर सकते हैं।जयंती समारोह में कृषक कल्याण समिति के अध्यक्ष बालेन्द्र ,डॉ विश्वनाथ ,राजेश ,सुरेश कुमार निराला,रौनक,मनीष,विवेक, बिट्टू तथा मन्दिर के कर्मचारी भी उपस्थित थे। वहीं समारोह में मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल के बच्चे और शिक्षक ई अजीत तथा जगन्नाथ ने भी भाग लिया।कार्यक्रम में हसनपुर ओस्ति पंचायत के मुखिया श्रीमती रेखा चौधरी ने भी अपने सम्बोधन में स्वस्थ रहने के लिए नारी शक्ति को प्रबल होना बताया।उन्होंने कहा कि भोजन प्रबंधन का कार्य महिलाओं का है ।अगर महिलाएं रसोई खाना बनाते समय पौष्टिकता का ध्यान रखें तो बीमारियों से बचने में काफी सहायता मिलेगी।डॉ मंजय एवं डॉ विश्वनाथ ने भी भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने का जोर दिया तथा आरोग्य भारती के कार्यक्रम की सराहना किया।
