October 29, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

महनार अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।

महनार अनुमंडल क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है।

अपने अपने घरों पर ही छठ पूजा मनाएं।
सुमित कुमार

 

महनार वैशाली। महनार अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार ने लोक आस्था पवित्रता , सुर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा का चार दिवसीय पर्व नहाय खाय के साथ शुरुआत होने पर अनुमंडल क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। और उन्होंने ने खतरनाक घाटों को देखते हुए आम जनता से अपील किया है कि वह अपने अपने घरों पर ही छठ मनाएं क्योंकि इस बार अधिकतर घाट खतरनाक है हालांकि महनार अनुमंडल क्षेत्र के सभी घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है और महनार नगर , प्रखंड , सहदेई बुजुर्ग , देसरी के गंगा नदी किनारे जितने भी घाट हैं उन घाटों पर लाइट, मेडिकल कैंप एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम के साथ पदाधिकारी वह कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन की ओर से छठ व्रतीयो के लिए हर संभव सहूलियत का मुकम्मल इंतजाम किया गया है छठ व्रती एवं महापर्व मनाने वाले लोग खुशी उमंग व उल्लास मिल जुल कर शांति व भाईचारे के माहौल में लोक आस्था पवित्रता का महापर्व छठ पूजा मनाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.