May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामाजिक नाटक के जरिए ग्रामीण कलाकारों ने बिखेरे जलवे, कार्यक्रम को देखने के लिए अंत अंत तक जमे रहे

सामाजिक नाटक के जरिए ग्रामीण कलाकारों ने बिखेरे जलवे, कार्यक्रम को देखने के लिए अंत अंत तक जमे रहे दर्शक महुआ, नवनीत कुमार
महुआ के हसनपुर ओस्ती पंचायत अंतर्गत परसौनिया गुदरी हाट परिसर में पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार की रात सामाजिक नाटक का मंचन किया गया। यहां नवयुवक नाट्य कला परिषद मधौल के द्वारा कैसे अभागन बनी सूहागन नाटक का सफल मंचन कट दर्शकों की तालियां बटोरी गई। नाटक में कलाकारों के कला से दर्शक ओतप्रोत होते रहे।
यहां लक्ष्मी पूजनोत्सव के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है। जिसमें तीसरे दिन सामाजिक नाटक कैसे अभागन बनी सुहागन ने धूम मचाया। मनोज सिंह और हरिनारायण सिंह के निर्देशन व पूर्व जिला परिषद अशोक कुमार अकेला द्वारा लिखित इस नाटक में स्वयं अकेला के अलावा बैद्यनाथ सिंह, सुबोध कुमार, बिरजू, राजकुमार सिंह, वीरचंद्र कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार, आमोद पासवान, विकास वैशाली, शत्रुघ्न पासवान, डॉ धर्मवीर सिंह,ऋषभ कुमार, प्रमोद पासवान, अविनाश कुमार, रणधीर सहनी, विपुल कुमार, उमेश राय आदि ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोहा। उद्घोषक सुशील कुमार और मो शाहिल रजा थे। इस नाटक में कलाकारों के द्वारा फिल्मी स्टाइल में कला प्रस्तुत किया गया। जिसे देखने के लिए दर्शक अंत अंत तक जमे रहे। कलाकारों ने नाटक में भावनात्मक प्रस्तुति पेश की। जिसे दर्शक भाव विह्वल भी होते रहे। वही कलाकारों ने हास्य दृष्य से भी दर्शकों का खूब हंसा कर लोटपोट किया गया। इस नाटक में नायक नायिका के अलावा अन्य कलाकारों के नृत्य दृश्य पर तो खूब तालियां बजती रही। यह कार्यक्रम कृषक कल्याण सह पुस्तकालय समिति द्वारा कराया जा रहा है। इसमें डॉ विश्वनाथ सिंह, अखिलेश कुमार सुमन, डॉ अजय, आफताब आलम, जय कुमार सिंह, बालेंद्र सिंह आदि महती भूमिका निभा रहे हैं। प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने यहां समिति के द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र से विलुप्त हो रही कलाओं को उभारने की है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.