May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

चेहराकला के सेहान में तेजस्वी यादव एवं मुकेश सहनी की जनसभा आज – डॉ मुकेश रौशन

चेहराकला के सेहान में तेजस्वी यादव एवं मुकेश सहनी की जनसभा आज – डॉ मुकेश रौशन
महुआ। रेणु सिंह
महुआ विधायक डॉ मुकेश रौशन ने बताया की शनिवार को 12 बजे दिन में चेहराकला के सेहान हाई स्कूल के मैदान में हाजीपुर के महागठबंधन प्रत्याशी शिव चंद राम के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जनसभा आयोजित की गई है। इस दौरान वीआईपी नेता मुकेश सहनी भी रहेंगे।
विधायक ने बताया की तेजस्वी यादव की सभा तथा महागठबंधन प्रत्याशी शिव चंद्र राम को रिकार्ड वोट से जीत दिलाने के लिए आज महुआ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क कर एक-एक वोट लालटेन के सामने वाला बटन दबाकर शिव चंद्र राम को देने अपील की। इस दौरान विधायक ने कहा कि अभी जनता की मूल समस्या गरीबी महंगाई और बेरोजगारी है। इस पर बात होनी चाहिए।भाजपा के लोगों ने केवल झूठ बोला है। उन लोगों ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया है। भाजपा वालों ने बिहार के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.