May 1, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अगर आप डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन से पीड़ित हैं तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरा बन सकती है

अगर आप डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन से पीड़ित हैं तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरा बन सकती है

 

अगर आप डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर और हाईपरटेंशन से पीड़ित हैं तो थोड़ा सावधान रहें क्योंकि आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए खतरा बन सकती है । इस तरह के बिमारियों से पीड़ित लोगों को हमेशा डाक्टरों के सम्पर्क के साथ अपने शरीर में हो रहे परिवर्तन को भी देखना पड़ता है क्योंकि डाइबिटीज और हाईपरटेंशन को साइलेंट किलर कहा जाता है । अगर आपके सीने में दर्द हो रहा है और और भी परेशानी है तो तुरंत डॉक्टर से बात करे । उक्त बातें आस्था फाऊंडेशन द्वारा चलाए जा रहे वाक् फार लाइफ मुहिम के तहत विश्व हाईपरटेंशन दिवस के अवसर पर महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मशहूर फिजिशियन डॉ दिवाकर तैजसवी ने कही । उन्होंने लोगों से जीवन शैली पर ध्यान देने का आग्रह किया। मशहूर डाइटिशियन चेतन कुमार ने लोगों को इस अवसर पर डाइट क्या होनी चाहिए उसके बारे में जानकारी दी । आस्था फाऊंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि आस्था फाऊंडेशन का उद्देश्य आज पुरा हो रहा है । आज हर लोग डाइबिटीज, हाईपरटेंशन थाइराइड और ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूक हो रहे हैं क्योंकि ये मुहिम आस्था फाऊंडेशन ने इसी उद्देश्य को लेकर चलाया है । धन्यवाद ज्ञापन आस्था फाउंडेशन के कार्यक्रम प्रभारी संजीव कर्ण ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.