May 11, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार।

हाजीपुर (वैशाली) जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में नदी, नालों तालाबों एवं निजी जलाशयों में छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य ।चार दिवसीय सूर्य उपासना का महान पर्व बरे पवित्रता भक्ति भाव से पूरे जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा रहा है। विभिन्न जलाशयों में घाटों की सफाई एवं सजावट देखते ही बनती थी ।मुख्य रूप से महुआ प्रखंड क्षेत्र के सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया श्रीमती रूबी राय एवं उनके पति दिलीप कुमार राय के नेतृत्व में छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया था ।छठ वर्तियो ने दिल सेअपने मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया ।इस मौके पर पूर्व मुखिया पति अवधेश पासवान ,जदयू जिला महासचिव उमेश कुमार सिंह ,रामसागर सिंह ,मनोज कुमार राय, दीक्षा इंडेन गैस के प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार सिंह, पवन कुमार जयसवाल ,मनोज कुमार सिंह ,अनिल कुमार सिंह ,रामवृक्ष सिंह ,पंकज कुमार सिंह ,दिनेश पासवान ,पूर्व उपप्रमुख अवधेश राय सहित हजारों लोग उपस्थित थे ।स्थानीय मुखिया पति दिलीप कुमार राय ने बताया कि महुआ प्रखंड प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई ।यहां के लोगों के सौजन्य से जो बन सका व्यवस्था की गई है। छठ व्रतियों के लिए रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है । वही छठ व्रत महुआ प्रखंड क्षेत्र के समसपुरा, कुशहर, गोविंदपुर, सिंघाड़ा, जहांगीरपुर सलखन्नी, हरपुर बेलवा, कन्हौली, मिर्जानगर, भदवास, महुआ नगर क्षेत्र, छतवारा ,गोपालपुर सहित अन्य क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया ।वही चेहराकला , भगवानपुर ,पटेढ़ी बेलसर, वैशाली, लालगंज ,हाजीपुर,महुआ, बिदुपुर ,राघोपुर , महनार ,सहदेई, देसरी , जंदाहा ,पातेपुर राजापाकर सहित विभिन्न प्रखंडों में बड़े हर्ष उल्लास के साथ छठ व्रत मानने की खबर मिल रही है। प्रशासन की ओर से छठ घाटों की साफ सफाई केवल शहरों एवं नगरों तक सीमित रही, ग्रामीणों ने बताया कि अपने प्रयास से विभिन्न जलाशयों में छठ घाट की साफ सफाई एवं सजावट की है। प्रशासन की ओर से केवल घोषणा ही सिर्फ बन कर रह गई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से कहीं किसी प्रकार की कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.