November 1, 2022

NR INDIA NEWS

News for all

*सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारम्भ – ’’सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’’ संपन्न*

1 min read

*सतर्कता जागरूकता सप्ताह प्रारम्भ – ’’सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’’ संपन्न*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री ’लौह पुरूष’ के उपनाम से सुशोभित ’भारत रत्न’ सरदार बल्लभ भाई पटेल के 147वीं जयन्ती (31 अक्टूबर) के अवसर पर भारतीय रेल द्वारा हर वर्ष ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ मनाया जाता है। इस बार भी ऐसी ही जागरूकता सप्ताह केन्द्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशन पर पूर्व मध्य रेल के सतर्कता संगठन के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अक्टूबर, 2022 से 06 नवम्बर, 2022 तक मनाया जा रहा है।
इस बार के ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ की थीम है: ’’भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’। रेलवे द्वारा इस सप्ताह के दौरान अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ के दूसरे दिन दिनांक 01.11.2022 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में श्री आलोक अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के सभी अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को ’’सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’’ दिलाई। ऐसे ’’सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा’’ कार्यक्रम पूरे मंडल के प्रत्येक इकाई में इकाई के प्रधान द्वारा आयोजित किये गये।
इस सप्ताह के दौरान स्थानीय स्कूल एवं कॉलेजों में बच्चों के बीच क्विज, डिबेट, लेखन प्रतियोगिता इत्यादि के आयोजन के साथ-साथ स्काउट एवं गाईड के कैडेटों द्वारा मंडल के विभिन्न इकाइयों में ’’भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’’ थीम का पोस्टर/बैनर के माध्यम से संवेदनशील बनाने की भी योजना है।

ऐसे ’’सतर्कता जागरूकता सप्ताह’’ से रेलकर्मियों के बीच ’’सत्यनिष्ठा’’ बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.