*जनता दरबार का हुआ आयोजन, 25 फरियादी पहुंचे*
*जनता दरबार का हुआ आयोजन, 25 फरियादी पहुंचे*
समस्तीपुर(जकी अहमद)
वारिसनगर थाना परिसर व मथुरापुर ओपी परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। मथुरापुर में जनता दरबार कि अध्यक्षता राजस्व कर्मचारी संजय कुमार व अंचल लिपिक रवि कुमार व वारिसनगर में अध्यक्षता दारोगा नूर आलम व सीआई नवल किशोर राय ने किया। वही भूमि विवाद के मामले को लेकर मोहीउद्दीनपुर, कुसैया, साजनपुर, सारी, मथुरापुर, डरसुर,भादोघाट, वसंतपुर रमणी समेत अलग – अलग गांवो से आये फरियादी ने अपना – अपना पक्ष सामने रखा। वहीं सीआई ने बताया कि वारिसनगर थाना पर 23 मामले की सुनवाई की गई है। इसमें 4 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं बचे 19 सभी मामले मे नोटिस की कार्रवाई की गई है। अंचल लिपिक ने बताया कि मथुरापुर में 2 मामले की सुनवाई की गई।इसमें एक भी मामले का निष्पादन नहीं हुआ। सभी को अगले तिथि को साक्ष्य के साथ बुलाया गया है। मौके पर अंचल कर्मी संजय कुमार, अमीन चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, चंद्रवीर कुमार सोनु सहित अन्य पदाधिकारी व फरियादी मौजूद थे।
