April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक वृद्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

*मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में एक वृद्ध को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

वारिसनगर प्रखंड के मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के (अकबरपुर) गोविंदपुर गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने एक वृद्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गये वृद्ध आरोपी की पहचान (अकबरपुर) गोविंदपुर निवासी लखन सहनी के 68 वर्षीय पुत्र रामेश्वर सहनी के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक गत 4 नवम्बर 2022 को मासूम बच्ची अपने गांव में अपने सहेली के साथ खेल रही थी, इसी दौरान वृद्ध उक्त बच्ची को बिस्किट का लालच देकर बुलाया और मंदिर के एक कोने में ले गया। जहां वृद्ध ने बच्ची के कपड़े को उतार दिया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची के द्वारा चीखने कि आवाज सुनकर मंदिर के पास खेल रहे अन्य बच्चे और आसपास के लोग जमा हो गये। वृद्ध के चुंगुल से छुड़ाकर बच्ची को आजाद कराया गया। वहीं ग्रामीणों ने दुष्कर्मी वृद्ध को पकड़कर मथुरापुर ओपी ले जाया गया। मथुरापुर ओपी के थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने आरोपी वृद्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद महिला थाना को सौंप दिया तथा पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। इधर थाना अध्यक्ष गुलनाज कौसर ने बताया कि इस सिलसिले में हकीकत क्या है जल्द ही खुलासा हो जाएगा। इस सम्बन्ध में पीड़िता के मां ने महिला थाना आवेदन देकर इंसाफ कि गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.