शराब के नशे में धुत्त पांच लोगो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पातेपुर थाने की पुलिस एवं एएलटी एफ की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से छापेमारी कर शराब के नशे में धुत्त पांच लोगो को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार सभी नशेबाजों का ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करने के पश्चात एल्कोहल की पुष्टि होने पर सभी को जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात थाने की पुलिस एवं एएलटीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर पांच लोगो को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब पीकर नशे में धूत हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार थाना क्षेत्र कस्तूरी सराय से अजय राय, वकील पासवान, सहवाजपुर पुरैना गांव से सुबोध राय एवं गोरौल थाना क्षेत्र से दो नशेड़ी शंभू सहनी एवं गणेश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
