उपेंद्र कुशवाहा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने दी राम सिहासन बाबू को श्रद्धांजलि।
उपेंद्र कुशवाहा सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने दी राम सिहासन बाबू को श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
महुआ (वैशाली) निरसू नारायण महाविद्यालय, सिंघाड़ा के संस्थापक प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर राम सिंहासन सिंह के श्रद्धांजलि समारोह में बिहार के जाने-माने राजनीतिज्ञ उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह में पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह, महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन, पूर्व प्रत्याशी आसमा परवीन, जिला पार्षद मनीष शुक्ला , जदयू के वरिष्ठ नेता कमल प्रसाद सिंह, नागेश्वर राय , अकिल देव सिंह, उमेश कुशवाहा ,मनोज कुमार राय, प्रोफेसर दुखहरण सिंह, जागेश्वर राय, सुपौल टरिया पंचायत के मुखिया पति दिलीप कुमार राय ,नरेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। श्रद्धांजलि समारोह में जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने राम सिंहासन बाबू को अपना परम हितैषी बताया और कहा कि उनके जाने से जो शून्यता आई है ,उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उन्हें ह्रदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। साथ ही बिहार की विधि व्यवस्था पर भी संतोष प्रकट करते हुए कहा कि जब तक किसी भी समस्या के समाधान में जनता का सहयोग नहीं मिल पाएगा तब तक वह दूर नहीं हो सकेगा । श्रद्धांजलि समारोह में आगत अतिथियों के स्वागतार्थ एनएन कॉलेज सिंघाड़ा के प्रो संजय सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, प्रोफेसर शिवशरण सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।श्रद्धांजलि समारोह के मुख्य आयोजक प्रो सरोज कुमार सिंह उर्फ लाला सिंह एक एक व्यक्ति का स्वागत कर रहे थे ।इस मौके पर जाने-माने लोग गायक उपेंद्र सिंह एवं उनके साथियों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया ।
