पुर्व एम एल सी सुबोध राय एवं पोझा पंचायत के मुखिया विकास कुमार के पिता के निधन से क्षेत्र में छाया शोक ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट।
पुर्व एम एल सी सुबोध राय एवं पोझा पंचायत के मुखिया विकास कुमार के पिता के निधन से क्षेत्र में छाया शोक ।
वैशाली के पूर्व विधान पार्षद सुबोध कुमार एवं महम्दपुर पोझा पंचायत के मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष विकास कुमार के पिता हरिनाथ प्रसाद यादव के निधन की खबर फैलते ही उनके पैतृक आवास गोरौल प्रखंड के पोझा गांव में शुभचिंतकों एवं परिचितों का बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ा।
जानकारी के अनुसार विधान पार्षद सुबोध कुमार के पिता की अचानक मृत्यु की खबर से गांव जवार के लोग स्तब्ध रह गए किसी को इस खबर पर विश्वास नहीं हो रहा था कि ये अचानक से कैसे हो गया। उनके पिता जी काफी मिलनसार एवं दयालु प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे घर पर आए हुए लोगों को बिना सेवा सत्कार किए नहीं जाने देते थे।
निधन के खबर सुनते ही गोरौल प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार, पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, अजय राय, रामएकबाल सिंह यादव, पूर्व जिला पार्षद धनमंती देवी, जिला पार्षद रुबी देवी, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, राजद के प्रखंड अध्यक्ष गणेश सहनी, कांग्रेस के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया रवि ठाकुर, पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार, संजय कुमार, , बैकुंठ साह, सहित अनेकों त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई राजनितिक दलों के नेताओं ने अपनी संवेदना प्रकट किया।
