चेहरा कला के सेहान भटौलिया गांव की वयोवृद्ध महिला का निधन
रिपोर्ट प्रदीप कुमार
वैशाल। चेहरा कला प्रखंड क्षेत्र के सेहान भटौलिया गांव निवासी जाप महुआ अनुमंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव की चाची सामरति देवी 75 वर्षीय की गुरुवार की सुबह करीब 7:00 बजे निधन हो गई। जानकारी के अनुसार पिछले कई महीनों से वे बीमार चल रही थी।उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व आमजनो ने भी उनके घर पहुंच कर अपनी संवेदना प्रकट की जिसमें सेहान पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल सिंह, वार्ड सदस्य बेचन यादव,जाप महुआ प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव,मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, विश्वनाथ यादव,अमरेंद्र यादव,अविनाश यादव,राम प्रसाद यादव आदि ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
