दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन । रिपोर्ट सुधीर मालाकर ।
शाहपुर पटोरी ( समस्तीपुर )बिहार दलित विकास समिति के संयोजन में मिथिलांचल दलित विकास समिति, पटोरी के सभागार में संस्था सचिव नवल भगत की अध्यक्षता में दो दिवसीय कानूनी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पटोरी थाना के पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार एवं संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रतिभागी कानून की विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर अपने जीवन में इसका प्रयोग करेंगे। प्रशिक्षण की सफलता भी इसी बात पर निर्भर है। पटोरी थाना के पदाधिकारी अपनी समस्या एवं सुरक्षा के प्रति काफी संवेदनशील है। पटोरी अनुमंडलीय न्यायालय के वरिष्ठ एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सदानंद यादव द्वारा इस प्रशिक्षण में एफ आई आर करने के तरीके, न्याय तक पहुंचने की जानकारी, फौजदारी और दीवानी मामलों वकील विभिन्न धाराओं जैसे 307, 379 ,354 आईपीसी धारा 304, 302 ,34 इत्यादि की जानकारी दी। सिविल कोर्ट दानापुर में अधिवक्ता प्रशिक्षक नवाब आलम ने पुलिस विभाग के ढांचे में उसकी भूमिका सहित अनुसूचित जाति और जनजाति के विभिन्न धाराओं की जानकारी दी। न्याय हम कैसे प्राप्त करें ,इसकी जानकारी एवं घरेलू हिंसा के दोषियों पीड़ितों को न्याय पाने के लिए उन्हें आगे आने की आवश्यकता पर जानकारी रखी ।प्रशिक्षण के दूसरे दिन बच्चों के अधिकार, दलित अत्याचार, बाल मजदूरी ,बाल श्रम की जानकारी दी जाएगी। समस्तीपुर जिला के कुल 4 प्रखंडों पटोरी ,मोहनपुर ,मोहद्दीनगर, मोरवा प्रखंड के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को संबोधित करने वालों में डॉ मुनेश कुमार, युगल किशोर, शिवप्रसाद राम ,मुन्नी देवी ,युवा कार्यक्रम समन्वयक विरेंद्र कुमार ,सरस्वती कुमारी ,पिंकी कुमारी सहित अन्य लोग शामिल हैं ।प्रथम दिवस प्रशिक्षण कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन संस्था सचिव नवल भक्त ने की ।
