गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। करंट लगने से एक व्यक्ति की घटना स्थल ही हुई मौत।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट। करंट लगने से एक व्यक्ति की घटना स्थल ही हुई मौत।
मिली जानकारी के अनुसार
गोरौल थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधो दूल्ह में गुरुवार की सुबह करेंट लगने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया ,
मृतक की पहचान गांव के ही जट्हु राय के रूप में किया गया है. बताया गया है मृतक सुबह सुबह घूमने निकला था कि उसके घर के निकट ही बैर के पेड़ पर विजली का तार लटका हुआ था जिसके चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि परिजनों ने उसे सीएचसी गोरौल भी लाया था .जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है
