विधायक ने किया विद्यालय भवन का शिलान्यास।
विधायक ने किया विद्यालय भवन का शिलान्यास।
ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
ताजपुर / समस्तीपुर : – – – ताजपुर प्रखंड के कोठिया पंचायत वार्ड 06 स्थित प्राथमिक विद्यालय काली स्थान में मोरवा विधायक रणविजय साहू ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत लगभग पन्द्रह लाख की लागत से बनने वाले विद्यालय भवन का शिलान्यास किया।विधायक ने विधिवत नारियल फोड़ एवं फीता काटकर निर्माण कार्य का शिलान्यास के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की बुनियादी जरूरत है एवं शिक्षा प्राप्ति के लिए सुव्यवस्थित विद्यालय भवन एक अपरिहार्य संसाधन हैं ।विधानसभा क्षेत्र के वैसे प्राथमिक ,मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय जिनमें वर्ग कक्ष की कमी है उनमें प्राथमिकतानुसार कमरे का निर्माण कराया जाएगा।विदित हो की विद्यालय को भवन नहीं रहने से अन्य विद्यालय में टैग कर चलाया जा रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय को अपना भवन हो जाने से छात्रों अन्यत्र जाने की समस्या से निजात मिल जाएगी । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष नूर आलम,नगर अध्यक्ष नवीन कुमार,पवन सिंह,अखलेश चौरसिया,राहुल राय,जितेन्द्र यादव,इंद्रजीत गुप्ता ,पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह,सुरेश राम आदि मौजूद रहे ।
