राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक को विद्यालय प्राचार्य सहित साथी शिक्षकों ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक को विद्यालय प्राचार्य सहित साथी शिक्षकों ने किया सम्मानित
महुआ से संवाददाता मुरारी कुमार चौधरी
वैशाली । महुआ प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर गंगटी पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलार में एमजी पाटिल राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक आमिरउल्लाह को विद्यालय प्राचार्य के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बताते चलें कि विद्यालय परिसर में प्राचार्य अरुण कुमार के द्वारा फूल माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर मोहम्मद आमिरउल्लाह को सम्मानित किया गया। वही मौके पर बातचीत के क्रम में मोहम्मद आमिरउल्लाह ने बताया कि मैं यह पुरस्कार प्राप्त कर बेहद खुश हूं। पुणे में मुझे दिए गए राष्ट्रीय एमजी पटेल पुरस्कार का श्रेय मैं अपने माता-पिता को देना चाहता हूं । इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि अगर देखा जाए तो शिक्षक सम्मान का ही भूखा होता है। इस प्रकार से राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना हम सभी विद्यालय के प्रतिनिधियों के लिए गर्व की बात है। वही मौके पर आकांक्षा राज , कवि सह शिक्षक प्रीतम कुमार झा , विपिन कुमार , रत्नेश कुमार , सुजीत कुमार , ममता कुमारी , पिंकी कुमारी , शोभा कुमारी , प्रमोद कुमार सहित समस्त शिक्षकों के द्वारा फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया।
