April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंट निर्माता संघ की विशेष बैठक आयोजित की गई

पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पु की रिपोर्ट।
पातेपुर के तिरंगा ब्रिक्स परिसर में इंट निर्माता संघ की विशेष बैठक आयोजित की गई। संघ के प्रखंड अध्यक्ष रविभुषण प्रसाद उर्फ डब्लु यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इंट निर्माताओं ने कहा कि इंट भट्टा 1 जनवरी 2023 या उसके बाद ही फुंके जाने का निर्णय पिछ्ले बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया था इसके बावजूद संघ एवं पर्यावरण विभाग के आदेश का अहवेलना करते हुए इंट भट्टा को निर्धारित समय से पहले पुराने तकनीक से बनें ईंट भट्ठे को फुंकने के फिराक में कुछ ईंट निर्माता लगें हुए हैं या फुंक रहें हैं जिससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान होगा । पातेपुर इंट निर्माता संघ ने यह भी निर्णय लिया कि निर्धारित समय से पहले भट्टा फुंकने वाले के विरुद्ध डीएम यशपाल मीणा का ध्यान आकृष्ट कराकर उनसे कारवाई की मांग की जाएगी। बैठक में इंट निर्माताओं ने सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया कि सरकार ईंट निर्माताओं की मांग नहीं मानती है तो इंट निर्माता संघ आन्दोलन को और अधिक तेज करेगा। बैठक में मुख्य रूप से ,रविभुषण प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष रणधीर सिंह, सचिव अनिल कुमार,उप सचिव रंजीत चौधरी, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, मुकेश कुमार उर्फ पिंटु यादव, सुरेश चंद्र राय, राजु चौधरी, रंजीत कुमार, हरिश्चंद्र राय, धनंजय चौधरी, गुड्डू चौधरी,किरण राय, शिबू साह, मोहम्मद इरशाद, राजेश राय,संजय साह, शंकर राय, मोहम्मद पिंकु, रत्नेश सिंह, दिलीप सिंह, रणधीर कुमार, मुन्ना कुमार यादव,चंदभुषण कुमार आदि प्रखंड क्षेत्र के सभी ईंट निर्माता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.