April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में जख्मी युवक की हुई मौत घर में मचा कोहराम।

सड़क दुघर्टना में जख्मी युवक की हुई मौत घर में मचा कोहराम।

वैशाली/बीते मंगलवार को गोरौल चौक-कटहरा मुख्य मार्ग के सोन्धो हरिहर चौक के समीप पिकअप वैन से ठोकर लगने से दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गयी. मालूम हो कि बेलसर ओपी क्षेत्र के नगवां चकबाजा गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार एवं 25 वर्षीय गुलाब कुमार अपने बाइक से अपने घर लौट रहा था कि गोरौल की ओर से तेज गति से आ रही मवेशी लदा पिकअप गाड़ी ने उसके बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया था जिससे जख्मी होकर दोनों सड़क के किनारे गिर गया. जख्मी प्रदीप पहले से ही दिव्यांग था और उसका एक पैर पहले से ही नही था. कृतिम पैर लगाकर वह चलता था .दुर्घटना में जख्मी दोनों की हालत नाजुक बताया गया था . प्रदीप को सदर अस्पताल हाजीपुर से पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था. जहा इलाज के दौरान गुरुवार को देर रात्रि उसकी मृत्यु हो गयी. हालांकि मृतक की मां मिलीया देवी ने गोरौल थाने में आवेदन देकर बताया है कि उसका पुत्र बहन के घर से लौट रहा था कि हरिहर चौक के समीप मवेशी लदा पिकअप भान संख्या – बीआर 31जी-3940 ने उसके पुत्र सहित दो लोगो को रौदते हुय निकल गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.