April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*और दिखाने के नाम पर ट्रे में रखे करीब 5 लाख रूपये का गहना लेकर चंपत*

*और दिखाने के नाम पर ट्रे में रखे करीब 5 लाख रूपये का गहना लेकर चंपत*

*सदर डीएसपी ए फाकरी ने घटना की जांच की*

*दिनदहाड़े घटना से स्तब्ध हैं स्थानीय लोग*

ताजपुर / समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – –
19 नवंबर 2022

दिन दहाड़े ग्राहक बनकर आये जालसाज़ो ने बाजार क्षेत्र के दरगाह रोड स्थित लक्की ज्वेलर्स से करीब 5 लाख रूपये के गहना लेकर फरार हो गया.
मामला शनिवार को करीब 1 बजे ताजपुर बाजार के दरगाह रोड का है जहाँ मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर दो लोग आये, गहने दिखाने को कहा. गहना पंसद न आने पर और गहना लाकर दिखाने को कहा. दुकान पर बैठी दुकानदार राजू साह की बेटी गुड़िया साह ने अपने भाई को और गहना लाने के लिए भेजा. लड़की को अकेली देख ग्राहक ने दुसरे- तीसरे कार्य में उसे उलझाया और ट्रे में रखे करीब 80-85 भर गहना समेटकर बिना नंबर के पल्सर 220 काली रंग की मोटरसाइकिल से चलते बने. घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी ए० फाकरी ने ताजपुर पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर दुकानदार से मामले की पूछताछ की. पुलिस द्वारा सीसीटीवी फूटेज खंगालने समेत अन्य त्वरित कारबाई शुरू कर दी गई है.
मौके पर पहुंचकर माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना कुमारी, मो० एजाज ने अति सुरक्षित दरगाह रोड में दिनदहाड़े घटी इस घटना की निंदा करते हुए वैज्ञानिक तरीके से जांच कर घटना का उद्भेदन करने, लूटेरा को पकड़कर जेल में बंद करने समेत बढ़ रहे लूट, छिनतई, हत्या, अपराध पर रोक लगाने की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.