April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*सोनार को चकमा देकर करीब 5 लाख रूपये का जेवर लेकर हुआ चंपत*

*सोनार को चकमा देकर करीब 5 लाख रूपये का जेवर लेकर हुआ चंपत*

समस्तीपुर (जकी अहमद)

दिन दहाड़े ग्राहक बनकर आये जालसाज़ो ने बाजार क्षेत्र के दरगाह रोड स्थित लक्की ज्वेलर्स से करीब 5 लाख रूपये के गहना लेकर फरार हो गया। मामला शनिवार को करीब 1 बजे ताजपुर बाजार के दरगाह रोड का है जहाँ बाईक से ग्राहक बनकर दो लोग आये, गहने दिखाने को कहा गहना पंसद न आने पर और गहना लाकर दिखाने के लिए दुकानदार को कहा, दुकान पर बैठी दुकानदार राजू साह की बेटी गुड़िया साह ने अपने भाई को और गहना लाने के लिए भेजा। लड़की को अकेली देखकर ग्राहक ने दुसरे – तीसरे कार्य में उसे उलझाया और ट्रे में रखे करीब 80 – 85 भर गहना समेटकर बिना नंबर के पल्सर 220 काली रंग की बाईक से चलते बने। घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी मो0 सेहबान हबीब फखरी ने ताजपुर पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित दुकानदार से मामले की पूछताछ की। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फूटेज खंगालने समेत अन्य त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.