April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*समता कॉलेज जंदाहा में एआईएसएफ द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान*

*समता कॉलेज जंदाहा में एआईएसएफ द्वारा चलाया गया सदस्यता अभियान*
*सैंकड़ों छात्रों ने लिया एआईएसएफ की सदस्यता*

जंदाहा
19/11/22

भारत की पहली छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के जंदाहा अंचल इकाई द्वारा समता कॉलेज जंदाहा में सदस्यता अभियान चलाया गया । इस सदस्यता अभियान में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने संगठन की सदस्यता लेकर भगत सिंह के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया । इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित संगठन के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने संगठन के इतिहास और कार्यशैली के बारे में छात्रों को बताया। उन्होंने कहा की एकमात्र ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ऐसी छात्र संगठन है जिसको आजादी के आंदोलन में भाग लेने का गौरवशाली इतिहास है ।
एआईएसएफ के छात्र नेता विकाश कुशवाहा ने कहा कि भगत सिंह के विचारों को गांव-गांव तक फैलाने का हमारा उद्देश्य है ।
इस कार्यक्रम मे एआइएसएफ के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपक सुमन,विकाश कुशवाहा ,अभिषेक कुमार,विवेक कुमार,विजय कुमार,सचिन कुमार,विक्रम कुमार,गीता कुमारी,प्रिया कुमारी समेत दर्जनों छात्र उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.