पातेपुर-प्रमुख पति समेत लगभग एक दर्जन समिति सदस्यों ने बीडीओ मनोज कुमार राय के चेंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया
पातेपुर-प्रमुख पति समेत लगभग एक दर्जन समिति सदस्यों ने बीडीओ मनोज कुमार राय के चेंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया
वैशाली/पातेपुर प्रखंड मुख्यालय में उस समय अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया । जब अचानक प्रमुख पति समेत लगभग एक दर्जन समिति सदस्यों ने बीडीओ मनोज कुमार राय के चेंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने बीडीओ की जमकर पिटाई करने लगे। जिसके बाद बीडीओ किसी तरफ जान बचाकर अपने आवास की ओर भागे। घटना के बाद पूरे प्रखंड मुख्यालय परिसर में लोगो की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ प्रखंड मुख्यालय पहुंच मारपीट के शिकार बीडीओ को पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दो पहर बाद बीडीओ मनोज कुमार राय अपने चेंबर में बैठ कर ऑफिशियल कार्य को देख रहे थे। तभी अचानक प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ के चेंबर में घुसकर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी के पति गणेश राय, अपने सात आठ समिति सदस्यों के साथ बीडीओ मनोज कुमार राय पर हमला बोल दिया।जबतक बीडीओ कुछ समझ पाते लोगो ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगो ने बीडीओ की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान ही नीरपुर पंचायत के मुखिया पति मुकेश कुमार उर्फ पिंटू राय किसी तरह बीडीओ को खींच कर लोगो से बचाते हुए चेंबर से बहार निकाला जहां से बीडीओ ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के संबंध में स्थानीय लोगो द्वारा विवाद का कारण प्रमुख के चेंबर में बीडीओ द्वारा तालाबंदी बताई जा रही है। हालाकि बीडीओ मनोज कुमार राय एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजन कुमार के साथ पूर्व से भी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती थी। योजना के संबंध में जानकारी के अभाव के कारण प्रखंड में बीपीआरओ द्वारा बीडीओ के साथ तनाव का माहौल रहता था। हालाकि इलाज के दौरान बीडीओ मनोज कुमार राय ने बताया की अन्य दिनों की भांति वे अपने कार्यालय कक्ष में बैठ कर सरकारी कार्य का निपटारा कर रहे थे इसी दौरान प्रमुख पति गणेश राय, अपने सात आठ साथियों के साथ अचानक चेंबर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट के दौरान चेंबर नीरपुर पंचायत के मुखिया पति मुकेश कुमार उर्फ पिंटू राय मौजूद थे। चार लोगो की पहचान हो गई है वही अन्य को नही पहचान पाए है। वही दूसरी ओर पातेपुर प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने थाने में आवेदन देते हुए बताया की अन्य दिनों की भांति वह सोमवार को वह दोपहर के बाद प्रखंड कार्यालय पहुंची थी। जहां उनके कार्यालय में ताला बंद था। इस संबंध में वह बीडीओ मनोज कुमार राय से पूछने गई तो बीडीओ ने कहा की अकेले में डेरा पर आकर मिलिए तभी कार्यालय का दरवाजा खुलेगा। प्रमुख ने आरोप लगाया कि बीडीओ ने इस दौरान गाली गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया। जिसका विरोध करने पर गले से जितिया एवं मंगल सूत्र छीन लिया तथा पकड़ कर जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद प्रखंड मुख्यालय में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते महुआ एस डी एम संदीप कुमार, एस डी पी ओ पूनम केशरी के साथ ही जिले से पुलिस बाल्वके जवान पातेपुर थाना पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वही थानाध्यक्ष को इस मामले में कई दिशा निर्देश दिया।इस दौरान थाने की पुलिस ने वरीय अधिकारी के निर्देश पर प्रमुख पति गणेश राय को अपनी हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में महुआ एस डी पी ओ पूनम केशरी ने बताया की किसी बात को लेकर बीडीओ एवं प्रमुख पति के साथ विवाद हुआ है। जिसमे बीडीओ के साथ जमकर मारपीट हुई है जिससे बीडीओ की स्थिति गंभीर बताई गई है। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बीडीओ द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी दोषी होंगे उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा।
