April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर बीडीओ के साथ मारपीट मामले का नामजद आरोपी उप प्रमुख के पुत्र बबलू कुमार को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पातेपुर एवं बलिगांव थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर पातेपुर बीडीओ के साथ मारपीट मामले का नामजद आरोपी उप प्रमुख के पुत्र बबलू कुमार को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी से पुलिस गहन पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत बालिगांव थाने में नामजद प्रथिमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. वही पातेपुर पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पातेपुर पुलिस को तकनीकी तंत्र से पता चला की पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार राय के साथ मारपीट करने का नामजद आरोपी बालिगांव थाना क्षेत्र के दसकुरबा गांव निवासी उप प्रमुख विमला देवी के पुत्र रविन्द्र राय उर्फ बबलू कुमार अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अहमदपुर काली मंदिर के आसपास है. लोकेशन कन्फर्म होते ही पातेपुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार थाने के कई पुलिस पदाधिकारी एवं प्रयाप्त बल के जवानों के साथ बालिगांव थाने की पुलिस पदाधिकारी एवं फोर्स लेकर संयुक्त रूप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने अहमदपुर काली मंदिर से आरोपी बबलू को सोते अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल बरामद किया है. पिस्टल में तीन कारतूस लोड था जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद तत्काल उसे लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसे कही अन्यत्र थाने में देर रात ही शिफ्ट कर दिया. इस मामले में बालिगांव पुलिस ने गिरफ्तार बबलू कुमार के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का एक और मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार बबलू कुमार के विरुद्ध कई थानों में मामला दर्ज होने की बात बताई गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.