April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*फल कर्मी को बंधक बनाकर दिया डकैती की घटना कोअंजाम, 50 हजार रुपया लूटकर हुआ फरार*

*फल कर्मी को बंधक बनाकर दिया डकैती की घटना कोअंजाम, 50 हजार रुपया लूटकर हुआ फरार*

समस्तीपुर(जकी अहमद)

हसनपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों का हौसला बुलंद हो गया है। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने हसनपुर बाजार के सहारा इंडिया परिसर स्थित जोगी फल गद्दी के कर्मी को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है। वहीं बगल के दो सोना – चांदी दुकान में डकैती का प्रयास किया जहां सफल नही हो सका। डकैती की घटना को लेकर दुकानदारों में दशहत का माहौल व्याप्त है। गौरतलब हो कि डकैतों ने 2 दिसम्बर की देर रात थाना क्षेत्र के हसनपुर बाजार निवासी जोगी साह के फल गद्दी से लगभग 50 हजार रुपये नकद लूट ली तथा बगल के रत्न प्रिया ज्वेलर्स व दुर्गा ज्वेलर्स में डकैती की घटना की कोशिश किया जिसमें नाकाम रहा। इस मामले में थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.