April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

*महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चे को जन्म, तीनों बच्चे स्वस्थ्य*

*महिला ने दिया एक साथ तीन बच्चे को जन्म, तीनों बच्चे स्वस्थ्य*

समस्तीपुर (जकी अहमद/नईमुद्दीन आजाद)

सदर अस्पताल में शुक्रवार रात एक महिला ने एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया, जिसमें तीनों पुत्र हैं। महिला जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत अंगारघाट थाना क्षेत्र के मुरियारो गांव की रमेश पासवान की पत्नी शिव कुमारी बताई गई है। तीनों बच्चे में 2 बच्चे का वजन 12 सौ ग्राम है जबकि एक बच्चा वजन 14 सौ ग्राम का है। तीनों बच्चे काफी कमजोर हैं, जिस कारण तीनों को स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला की पहले से एक पुत्री है। सदर अस्पताल के स्पेशल चाइल्ड केयर सेंटर प्रभारी शशि प्रभा ने बताया कि तीनों बच्चे स्वस्थ हैं, हालांकि उन्हें गर्माहट के साथ 35 डिग्री पर स्पेशल केयर में रखा गया है। हालांकि बच्चों का वजन काफी कम है। बच्चा स्वस्थ है तथा दूध भी पी रहा है। बताया जा रहा है कि शिव कुमारी देवी ने रात करीब 9 बजे एक साथ 3 बच्चे को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चे कि किलकारी से रमेश पासवान का मन गदगद हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.